Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 8 February, 2023 10:27 AM IST
उत्तर भारत के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली में मौसम बना सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को आसमान साफ नजर आ रहा है. यहां आज सुबह से ही कड़ी धूप निकली हुई है इसके साथ ही यहां तेज हवाएं भी चल रही हैं. मौसम विभाग की मानें तो यहां आज दिनभर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

वहीं, 9 और 11 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में जहां इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है तो वही यहां की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है.

हरियाणा में फिर से बढ़ सकती है ठंड

हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में आज बुधवार को मौसम साफ बना हुआ है और ठंड से लोगों को रहात मिली है. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो यहां 12 फरवरी के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, इससे एक बार फिर से सर्दी का एहसास होने लगेगा.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

अगर पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश का दौर अभी भी जारी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा व बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना बन रही है.

जानें बाकि राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिससे गर्मी दस्तक देती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में मार्च से भीषण गर्मी की शुरुआत होने की संभावना बन रही है.

बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की आशंका है. हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड बरकरार रहेगी.

ये भी पढ़ेंः मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, रखें इन बातों का ध्यान

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के मुताबिक, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरूणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले 5 दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.

English Summary: Mausam update: Before keeping sweaters and jackets, know the weather conditions, cold may return once again!
Published on: 08 February 2023, 10:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now