Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 April, 2020 12:28 PM IST

अप्रैल माह का पहला सप्ताह समाप्त होने वाला है और मौसम में भी परिवर्तन आने शुरू हो गए है. जिसके कारण किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान है.  मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अभी मौसम में इस तरह के परिवर्तन यूं ही जारी रहने की उम्मीद है. आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कई जगहों पर जमकर बारिश होने के आसार है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने या हल्की बारिश हो सकती है. अगर बात करें, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों कि तो वहां दिन का तापमान बढ़ेगा जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज शाम से उत्तर भारत के कई राज्यों को प्रभावित करेगा. यह सिस्टम उत्तरी पाकिस्तान पर पहुँच गया है. झारखंड से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ बना हुआ है. विदर्भ और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी दिखाई दे रहा है. दक्षिण केरल से कर्नाटक होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ बना है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान केरल, दक्षिणी और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होने की उम्मीद है. पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं. उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश शुरू हो सकती है. इस दौरान जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां संभव हैं. राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूल भरी आंधी चलने या हल्की वर्षा होने का अनुमान है. देश के पश्चिमी भागों के साथ-साथ मध्य और दक्षिणी राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा.

English Summary: Light rain and thunderstorm likely in these areas in the next 24 hours!
Published on: 06 April 2020, 12:31 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now