Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 September, 2020 10:25 AM IST

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र आज उत्तर प्रदेश, बिहार पहुंच गया है. यही कारण है कि यहां आज भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने झारखंड, बंगाल  के उत्तरी हिस्सों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी दी है. वही बीते 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई. बिहार में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई. शेष पूर्वोत्तर भारत, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, कोंकण गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मराठवाड़ा और विदर्भ में भी छिटपुट वर्षा दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी भागों, उत्तराखंड, दक्षिणी गुजरात, केरल के कुछ हिस्सों में जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और लक्षद्वीप में एक-दो जगहों पर बारिश देखने को मिली.

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर पहुँच गया है. इसके साथ-साथ आगे बढ़ रहा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई पर है. मॉनसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, चुरू, बरेली, उत्तर प्रदेश और बिहार पर बने कम दबाव के क्षेत्र तथा मालदा होते हुए पूर्वोत्तर भारत में असम तक बनी हुई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने निम्न दबाव से एक ट्रफ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा दिखाई दे रही है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों अपर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कर्नाटक और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की गतिविधियां अपेक्षित हैं.

English Summary: Learn! Weather forecast for the next 24 hours across India
Published on: 26 September 2020, 10:28 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now