Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 April, 2020 11:48 AM IST

उत्तर भारत के मौसम में आने वाले कुछ दिनों के दौरान बड़ा बदलाव होने की संभावना है. सर्दी के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ का असर भी समाप्त होने की कगार पर है, जिस वजह से गर्मी में तेजी से इजाफ और तापमान में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में धीरे-धीरे तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है. पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बौछारें गिरने की उम्मीद हैं. तेलंगाना और विदर्भ के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चल सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

 उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ते हुए जम्मू कश्मीर और लद्दाख को पार कर गया है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 अप्रैल को उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है. आंतरिक कर्नाटक से तेलंगाना तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. एक अन्य ट्रफ उत्तरी बिहार से दक्षिणी ओडिशा तक बन गई है. एक सिस्टम चक्रवाती क्षेत्र के रूप में उत्तरी ओडिशा के आंतरिक हिस्सों पर दिखाई दे रहा है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं. पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बौछारें भी गिर सकती हैं. तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं.

English Summary: Latest weather update:Dusty thunderstorm expected with rain in these parts of the country
Published on: 04 April 2020, 11:52 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now