Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 20 August, 2020 11:11 AM IST

दिल्ली, गुरुग्राम समेत कई राज्यों में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को कई परेशानियों को सामना करना पड़ा. कहीं पर कार डूबती हुए दिखी तो कहीं घंटों तक लोगों को ट्रैफिक जाम में इंतज़ार करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की  संभावना है. इसके अलावा असम और मेघालय के भी कुछ इलाकों में तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है. अगर बात करें, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी तेलंगाना, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और गुजरात कि तो वहां कुछ भागों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है. इसके पास ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है. मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय गंगानगर, हिसार, आगरा, वाराणसी, रांची और दिघा होते हुए बंगाल की खादी पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती सिस्टम गुजरात पर दिखाई दे रहा है.

ये खबर भी पढ़े: Latest Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश समेत बाढ़ और भूस्खलन आने की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा, कोंकण गोवा और उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, शेष मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के बाकी भागों, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हुई. बिहार, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक महाराष्ट्र में हल्की बारिश दर्ज की गई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और गुजरात के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है. कोंकण गोवा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, बिहार, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

English Summary: Latest Weather Alert update: Delhi drowned in rains on Wednesday - Gurugram, heavy rain likely in these states in next 24 hours
Published on: 20 August 2020, 11:17 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now