Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 September, 2022 10:33 AM IST
देश के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश ने काफी कहर ढाया हुआ है और पिछले सप्ताह तो बारिश ने लोगों का काफी नुकासान किया है. खासकर किसानों की फसलों का काफी ज्यादा नुकासान हुआ है.IMD ने अपने ताजा अपडेट में मौसम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्वोत्तर भारत के नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली में धूप खिली रहेगी. 

देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश

IMD ने कल से ही देश के पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, तो वहीं उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में मध्यम बारिश की आशंका जताई है. दक्षिण भारत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: पूर्वी भारत में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

देश में इस वजह से हो रही है बारिश

IMD ने इस समय देश में हो रही बारिश के बारे में कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर Cyclonic Circulation बना हुआ है जिसके चलते कई राज्यों में बारिश हो रही है और ये अगले 24 घंटों तक सक्रिय रहेगा.  

तापमान में होगा उतार चढ़ाव

मौसम विभाग ने तापमान को लेकर कहा है कि कुछ ही दिनों में सुबह-शाम के ताप में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को हल्की- हल्की सर्दी का एहसास होने लगेगा, तो वहीं धीरे- धीरे दिन भी छोटे होने लगेंगे. आने वाले दिनों 15 दिनों में काफी ज्यादा बदलाव देखने के मिलेगा.

यूपी के मौसम का हाल

यूपी के मौसम की बात की जाए, तो कई इलाकों में कम और कई में ज्यादा बारिश हो रही. हालांकि, आज राजधानी लखनऊ में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. मौसम विभाग की मानें, तो लखनऊ में आज का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीज रहेगा.  

English Summary: know here the today's weather update of whole india in hindi
Published on: 27 September 2022, 10:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now