Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 November, 2024 10:50 AM IST
देश के इन राज्यों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: नवंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी उत्तर भारत में ठंड ने पूरी तरह से दस्तक नहीं दी है. कुछ राज्यों में सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन दोपहर के समय उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज केरल और माहे के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. आईएमडी के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, बिहार के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की  संभावना है.

गरज के साथ बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 16 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज और बारिश होने की संभावना है.

48 घंटों के दौरान मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 17 नवंबर के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है. आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित और बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कई स्थानों और उत्तरी पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 16 नवंबर को केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

छाया रहेगा घना कोहरा

आईएमडी के अनुसार, 17 नवंबर की सुबह तक पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 16 नवंबर की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, 18 नवंबर की सुबह तक पश्चिमी राजस्थान, बिहार के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 17 से 19 नवंबर की सुबह के दौरान हिमाचल प्रदेश और 17 नवंबर की सुबह के दौरान उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

English Summary: imd very dense fog in these states heavy rains alert in kerala and mahe
Published on: 16 November 2024, 10:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now