खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 September, 2024 5:53 PM IST
IMD Update -अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Kaisa Rahega Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे यातायात समेत कई चीजों के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार,  इस सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट वर्षा हो सकती है. वहीं उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज के मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 11 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 11 और 13 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11-12 सितंबर को पूर्वी राजस्थान, 12 सितंबर को हरियाणा और 12-13 सितंबर को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, 10 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और 11 सितंबर को हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है. आज तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छिटपुट से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने 10 सितंबर को केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और 9 से 11 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर को ओडिशा, 12-13 सितंबर को मेघालय, 11 से 13 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 10 से 13 सितंबर के दौरान झारखंड, गंगा के पश्चिमी बंगाल और अरुणाचल प्रदेश, 11 से 13 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार, 11 से 14 सितंबर के दौरान ओडिशा, 10 से 14 सितंबर के दौरान असम, मेघालय और  10 से 13 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

पश्चिम और मध्य भारत

IMD के अनुसार, 10 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. 10 से 11 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने 10-11 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और 10 सितंबर को विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ और 10 से 11 सितंबर के दौरान विदर्भ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

English Summary: imd torrential rain alert in these states next 24 hours aaj mausam kaisa rahega
Published on: 09 September 2024, 05:56 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now