Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 October, 2024 5:43 PM IST
देश के इन 4 राज्यों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj ka Mausam Kaise Rahega: अक्टूबर खत्म होने वाला है और अभी भी कई राज्यों में उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है. लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी जहां गुलाबी ठंड ने दस्क दे दी है और वहीं पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी शुरू गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज का मौसम कैसा रहने वाला है?

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर से 2 नवंबर के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 1 और 2 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा हो सकती है. 1 नवंबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है.

आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग अनुसार, केरल, माहे, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक और तेलंगाना के विभिन्न स्थानों बारिश हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड पड़ने के बाद, अब ठंड कहीं गायब हो गई है. राजधानी में लोगों को अभी भी रात में ऐसी और कुलर चलाकर सोना पड़ रहा है. दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप देखने को मिल रहा है. आईएमडी के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिल्ली का आज 35 डिग्री अधिकतम तापमान और 20 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है.

English Summary: imd rain thunder alert in 4 states read latest weather report
Published on: 29 October 2024, 05:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now