Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 January, 2025 10:22 AM IST
देश के इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी कर रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, पंजाब और हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

ठंडी हवाओं का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश और बिहार के कुछ स्थानों पर दिन में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है.

तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज कोमोरिन क्षेत्र और निकटवर्ती मन्नार की खाड़ी में 45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.

बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है.

English Summary: imd rain and snowfall alert in these states read latest weather report
Published on: 23 January 2025, 10:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now