Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 February, 2025 10:44 AM IST
देश के इन राज्यों में बारिश और कोहरे की संभावना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today Weather Forecast: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए समस्याएं खड़ी कर रही है. वहीं पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में ठंड के दिनों में भी लोगों को गर्मी के दिनों का अहसास होने लगा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कुछ राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

आज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है.

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा, असम और मेघालय के विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.

अगले 7 दिन बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 21 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी ने अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा की संभावना जताई है.

राजस्थान और हरियाणा में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 17 से 21 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है. 19 से 21 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 18 से 21 फरवरी के दौरान राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 20 और 21 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है.

English Summary: imd rain and fog alert in these states read latest weather report
Published on: 15 February 2025, 10:48 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now