Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 February, 2025 5:58 PM IST
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Weather Forecast: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए समस्याएं खड़ी कर रहा है. वहीं पिछले कुछ दिनों से ठंड से राहत मिली है लेकिन बारिश के बाद से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश और असम समेत कई राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिर सकती है. विभाग ने गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है.

कोहरा और ठंडी हवाओं का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है. आज बिहार के कुछ इलाकों में और 13 फरवरी तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

हल्की बारिश का पूर्वानुमान

आज नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है.

बारिश और बर्फभारी की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

English Summary: imd rain and fog alert in these states next 24 hours read latest weather report
Published on: 11 February 2025, 06:00 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now