खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 January, 2025 6:27 PM IST
देश के इन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IMD Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब के साथ साथ कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. वहीं, कुछ राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घने कोहरे का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा की स्थिति की संभावना है. बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा और हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है.

ठंडी हवाएं चलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दिन में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न इलाकों में शीत लहर की स्थिति रह सकती है. अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है. विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में ज़मीनी पाला पड़ने की संभावना जताई है.

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 8 जनवरी को पूर्वोत्तर राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. आज अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.

English Summary: imd rain alert in 5 states delhi ncr in dense fog latest weather report
Published on: 07 January 2025, 06:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now