Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 July, 2024 7:09 PM IST
अगले 24 घंटों के दौरान इन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today Weather Update: भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में मानसून आगे बढ़ रहा है. IMD के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

विभाग अनुसार, 9 जुलाई, 2024 तक भारत के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में आइये जानते आज के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है...

पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बरसात हो सकती है. वही, आज हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है.

वहीं, अगले 4 दिनों तक गुजरात, महाराष्ट्रा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, आज से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण गुजरात पर बना हुआ है, जिससे कर्नाटक, कोंकण, गोवा और गुजरात में गरज और बिजली गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अलगे 3 दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है.

English Summary: imd issued alert heavy rain in 15 states during the next 24 hours
Published on: 05 July 2024, 07:12 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now