Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 August, 2024 10:44 AM IST
IMD - अगले 48 घंटे इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Kaisa Rahega Mausam: भारत के कई हिस्सों में मानसून की बरसात का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे यातायात समेत कई चीजों की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में छिटपुट वर्षा हो सकती है. आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज के मौसम का हाल?

उत्तर-पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 27 से 29 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 27-28 अगस्त के दौरान पंजाब, 28 अगस्त से 2 सितंबर तक पश्चिमी राजस्थान और 2 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान. आईएमडी के मुताबिक, आज राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

पश्चिम और मध्य भारत

आईएमडी के अनुसार, 27 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक गोवा और मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है. 29-30 अगस्त को गुजरात और 29-30 अगस्त और 1-2 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारसात हो सकती है. 30 अगस्त और 1 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ और 2 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 27 अगस्त और 2 सितंबर को कोंकण-गोवा, 27-28 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, 28 अगस्त को गुजरात क्षेत्र, 29 अगस्त और 2 सितंबर को सौराष्ट्र-कच्छ, 31 अगस्त को विदर्भ-छत्तीसगढ़ और 2 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 27-28 अगस्त को सौराष्ट्र-कच्छ और 27 अगस्त को गुजरात के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 29, 31 अगस्त और 2 सितंबर के दौरान ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 27, 29 और 30 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 27 अगस्त को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, 27 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, 27-28 को बिहार, झारखंड और  28 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. वहीं 27-29 अगस्त और 1 सितंबर को असम-मेघालय और  2 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 को अंडमान द्वीप समूह, 30 अगस्त को ओडिशा और 2 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है. 29 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 27 से 30 अगस्त के दौरान आंतरिक कर्नाटक, 27 से 30 अगस्त के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान तेलंगाना और 31 अगस्त और 1 सितंबर को तटीय कर्नाटक में भारी बरसात होने की संभावना है. आईएमडी ने 27 से 30 अगस्त और 2 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक और 30-31 अगस्त के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताई है.

English Summary: Imd heavy rains update these states in next 48 hours Aaj ka mausam kaisa rahega
Published on: 27 August 2024, 10:47 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now