Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 August, 2024 11:13 AM IST
हरियाणा-राजस्थान में आज जमकर बरसेंगे बादल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IMD Today Update: पिछले कई दिनों से भारत के पश्चिमी, उत्‍तरी और पूर्वी हिस्‍सों में मानसून एक्टिव है, जिस वजह से इन दिनों राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्‍ली-एनसीआर में हल्की से मध्‍यम और कहीं भारी बारिश हो रही है. देश के पूर्वोत्‍तर हिस्सें में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज कुछ राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

हरियाणा और राजस्थान में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के अनुसार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब दिल्ली, गंगानगर, लखनऊ, सुल्तानपुर, गया, दीघा और बांकुरा से होकर पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है. वहीं चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश के साथ-साथ उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना है, जो समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है.

आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिससे पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के आसार बने हुए है. कम दबाव का क्षेत्र अगले 2 से 3 दिन में झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से गुजरता हुआ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है. ऐसे में मानसून की बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखने को मिल सकता है.

English Summary: imd heavy rains in haryana and rajasthan now latest weather update
Published on: 17 August 2024, 11:15 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now