Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 August, 2024 6:24 PM IST
अगले 5 दिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश कहर जारी है, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए है. ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है और कुछ हिस्सों में अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा हो सकती है. आईएमडी ने अगले 5 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, गोवा और छत्तीसगढ़ में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज का मौसम कैसा रहने वाला है?

उत्तर-पश्चिम भारत

आईएमडी के अनुसार, 19 -20 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा हो सकती है. 17 से 20 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 20 अगस्त को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, 18 से 22 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 17 से 22 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और आज पश्चिमी राजस्थान में बारिश हो सकती है.

पश्चिम और मध्य भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा हो सकती है. 17 से 20 अगस्त के दौरान विदर्भ, 17 से 21 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, 18 से 21 अगस्त के दौरान कोंकण, गोवा, 19-20 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र और 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ में छिटपुट से लेकर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 20 से 22 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न इलाकों में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा हो सकती है. 17 से 20 अगस्त के दौरान गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, 18 से 20 अगस्त के दौरान बिहार, 17 से 20 अगस्त के दौरान झारखंड और ओडिशा,  22 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, 17 अगस्त को असम, मेघालय और 17 से 22 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट से लेकर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 18-19 अगस्त को झारखंड, 17 अगस्त को ओडिशा और 22 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बरसात हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

आईएमडी के अनुसार, 17 से 18 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा हो सकती है. 17 अगस्त को केरल, 17 से 20 अगस्त के दौरान लक्षद्वीप, 19-20 अगस्त को तटीय कर्नाटक, 17 और 20 अगस्त को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और 16-17 अगस्त को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बरसात हो सकती है. मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है.

English Summary: Imd heavy rains alert in these states for the next 5 days today weather update
Published on: 16 August 2024, 06:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now