Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 April, 2025 6:30 PM IST
देश के इन राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Aaj Kaisa Rahega Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, वहीं उत्तर भारत, मध्य भारत और इससे सटे पूर्वी भारत के मैदानी क्षेत्रों में 12 से 14 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

आइए कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

कहां होगी भारी बारिश

  • आज उत्तराखंड, बिहार, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना है.
  • 12 अप्रैल को सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है.
  • 12 से 15 अप्रैल के बीच असम और मेघालय में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.

ओलावृष्टि की चेतावनी

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना है.
  • आज को उत्तराखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश में ओले पड़ सकते हैं.
  • 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में भी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है.

तेज़ आंधी और गरज-चमक

  • पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड और पूर्वी राजस्थान में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं.
  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्यप्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक में भी गरज के साथ तेज़ हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.
  • दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और ओडिशा में भी तेज़ आंधी की चेतावनी दी गई है.

धूल भरी आंधी और गर्म-नम मौसम

  • राजस्थान में 11 और 12 अप्रैल को धूल भरी आंधी की संभावना है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, गोल्फ ऑफ मन्नार और तमिलनाडु तट से सटे कोमोरिन क्षेत्र में 35 से 45 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. इन क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

English Summary: imd heavy rain hailstorm and storm alert these states know weather forecast next 2 days
Published on: 11 April 2025, 06:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now