Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 May, 2025 10:27 AM IST
दिल्ली, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Weather Forecast: मई माह का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है और फिर एक बार देशभर में मौसम ने करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 मई से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और गर्मी के प्रकोप को लेकर अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है.

आइए कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

उत्तरी व पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 मई को बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसे थंडरस्क्वॉल कहा जाता है.

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 12 से 15 मई तक भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. 13 मई को मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

केंद्र और पश्चिम भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश

भारत मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, गुजरात, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी 12 से 15 मई के बीच आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, कई स्थानों पर गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तेलंगाना, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 12 से 15 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 और 14 मई को थंडरस्क्वॉल यानी तेज तूफान चल सकता है, जिसकी गति 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. तमिलनाडु, रायलसीमा और पुडुचेरी में 13 से 16 मई तक भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हीटवेव यानी लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. झारखंड, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गर्मी और उमस भरा मौसम रह सकता है.

उत्तर भारत में आंधी और बिजली का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर राजस्थान में 12 मई को तेज आंधी, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोमोरीन क्षेत्र और सोमालिया तट पर 45 से 55 किमी प्रति घंटा की गति से समुद्री हवाएं चल सकती हैं.

English Summary: imd heavy rain and storm alert Delhi Punjab Haryana read latest weather report in hindi
Published on: 12 May 2025, 10:32 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now