Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 May, 2025 5:58 PM IST
देश के इन 7 राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

IMD Weather Forecast: मई की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है. विभिन्न राज्यों को तपती गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश लोगों के लिए परेशानियां बन रही है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने 7 से 12 मई तक के लिए मौसम से जुड़ी चेतावनियां जारी की हैं. इस दौरान कई राज्यों में तेज हवाएं, बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना जताई गई है.

आइए कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

इन राज्यों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी

  • असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल आने की संभावना है.
  • आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं.

ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी

  • मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा में गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.
  • गुजरात, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि के आसार हैं.

तेज बारिश और तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान

  • गुजरात में बहुत भारी बारिश और 60-70 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाएं चलने की संभावना है. 8 मई को भी तेज बारिश और तेज हवाएं जारी रहेंगी.
  • मध्य प्रदेश में भी ओलावृष्टि, तेज हवाएं (60-70 किमी प्रति घंटे) और भारी बारिश की चेतावनी है.
  • बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बरसेंगे बादल

  • तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, लक्षद्वीप आदि क्षेत्रों में 7 से 10 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • तेलंगाना में ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा की थंडरस्क्वॉल की चेतावनी है.
  • पूर्वोत्तर भारत, खासकर असम और मेघालय में 7 से 11 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. 7 मई को थंडरस्क्वॉल भी आ सकता है.
English Summary: imd heavy rain and hailstorm alert in these 7 states know weather next 5 days forecast hindi
Published on: 06 May 2025, 06:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now