Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 October, 2024 10:35 AM IST
देश के इन 9 राज्यों में आज जमकर होगी बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देश के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी है जहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश ही संभावना जताई है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज का मौसम कैसा रहने वाला है?

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 7 से 12 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

7 से 11 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 8 के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 8 से 12 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान असम, मेघालय और  7 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में कोई महत्वपूर्ण वर्षा होने की संभावना नहीं है.

English Summary: imd heavy rain alert in these 9 states today read weather latest update
Published on: 07 October 2024, 10:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now