Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 May, 2025 6:21 PM IST
अगले 48 घंटों के दौरान बिहार-राजस्थान समेत इन 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Today Weather Forecast: मई के चौथे सप्ताह में भी देशभर के मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है. कहीं बारिश, तो वहीं कुछ राज्यों में तपती गर्मी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश, गरज के साथ तेज़ आंधी, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है. खासतौर पर कर्नाटक, असम, मेघालय, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है.

आइए कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

कर्नाटक में अत्यंत भारी बारिश का खतरा

कर्नाटक के तटीय और अंतरिक क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. 20 और 21 मई को कर्नाटक में विशेष रूप से भारी बारिश का अनुमान है, जिससे जलभराव और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी

असम, मेघालय, केरल, माही, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोंडिकाल जैसे क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा. 20 से 25 मई तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज़ हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.

आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. साथ ही बिहार, झारखंड, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ तुफानी झोंके चल सकते हैं.

ओलावृष्टि और धूलभरी आंधी का खतरा

उत्तराखंड में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज-चमक की संभावना है. वहीं, राजस्थान में कई जगहों पर धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी है. तेज़ हवा के कारण विशेषकर कर्नाटक, केरल, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में सतर्कता बरतनी होगी.

गर्मी और हीट वेव की संभावना

आईएमडी के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी की तीव्रता बढ़ने से हीट वेव (गर्मी की लहर) चलने की संभावना है. वहीं, ओडिशा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गर्म रातों के भी आसार हैं.

समुद्री इलाकों में मछुआरों के लिए चेतावनी

पश्चिमी अरब सागर, ओमान तट, सोमालिया तट, गुल्फ ऑफ मन्नार, दक्षिण श्रीलंका के आसपास और कोंकण, गोवा, केरल, कर्नाटक तट एवं लक्षद्वीप में 35-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है. आईएमडी ने मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में ना जानें की सलाह दी है.

आने वाले 7 दिनों का मौसम

केरल, माही, लक्षद्वीप, कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज़ हवा चलने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोंडिकाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायसेना और गोवा में भी वर्षा और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा.

English Summary: imd heavy rain alert in 8 states including Bihar Rajasthan next 48 hours read weather latest update
Published on: 19 May 2025, 06:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now