खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 November, 2024 10:58 AM IST
: देश के इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam Kaise Rahega: दिसंबर महीने की लगभग शुरूआत हो ही गई और अभी भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है. पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा और हल्की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. दिल्ली-NCR के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से दिन की शुरूआत प्रदूषण और कोहरे के साथ हो रही है, जिससे लोगों को विजिबिलिटी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज उत्तरी तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल समेत कई राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का संभावना जताई है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

आज का मौसम

आईएमडी के अनुसार, उत्तरी तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

घना कोहरा और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. रात/सुबह के समय ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार, 29 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने की संभावना है. 30 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान तेलंगाना, केरल, माहे और रायलसीमा, 1 से  2 दिसंबर को तटीय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप.

इस सप्ताह के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 29 से 30 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी हो सकती है. आज दक्षिण आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

 

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, 30 नवंबर से 1 दिसंबर को केरल, माहे और  दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 30 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा और 1 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 2 दिसंबर को केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 30 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 2 से 3 दिसंबर को लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, 30 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और बिहार के विभिन्न इलाकों में देर रात/सुबह के समय और 2 दिसंबर की सुबह तक उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

English Summary: imd heavy rain alert in 6 states weather forecast in next 3 days aaj ka mausam
Published on: 29 November 2024, 11:00 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now