Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 December, 2024 6:30 PM IST
अगले 48 घंटों के दौरान इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के बाद से मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है. यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश आ अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

घना कोहरा और ठंडी हवाओं का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, आज असम और मेघालय के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कई स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ स्थानों पर जमीनी पाला पड़ने की संभावना है.

तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज मन्नार की खाड़ी, दक्षिण-पश्चिम के उत्तरी भागों और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य के दक्षिणी भागों, तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों पर 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है.

अगले 3 दिनों का मौसम

  • तमिलनाडु और रायलसीमा: 18 से 19 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 18 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.
  • तटीय आंध्र प्रदेश: 18 और 19 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 17 और 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी में 18 से 20 दिसंबर के दौरान, केरल और माहे में 18 से 21 दिसंबर के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 18 से 19 दिसंबर के दौरान, रायलसीमा में 19 और 20 दिसंबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
English Summary: imd heavy rain alert in 6 states next 48 hours latest weather report
Published on: 17 December 2024, 06:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now