Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 April, 2025 6:33 PM IST
(सांकेतिक तस्वीर)

Today Weather Forecast: अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह की शुरूआत होने के बाद भी देशभर में मौसम का जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी है. एक ओर कई राज्यों में तापमान में वृद्धि हुई है, तो दूसरी ओर कुछ राज्यों में अब भी सर्द हवाओं की ठिठुरन महसूस की जा रही है. वहीं, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू से हालात बिगड़ सकते हैं.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज मौसम कैसे रहने वाला है?

आंधी-तूफान और भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही, बिहार में आंधी, बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि हो सकती है. आईएमडी ने असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी के अनुसार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय और आंतरिक भागों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

इन क्षेत्रों में हीटवेव का कहर

  • सौराष्ट्र और कच्छ में कई हिस्सों में भीषण लू पड़ने की संभावना है.
  • राजस्थान के कुछ इलाकों में लू से हालात और खराब हो सकते हैं.
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात के कई हिस्सों में भी हीटवेव का असर रहेगा.

गर्मी के साथ उमस भी सताएगी

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के तटीय इलाके, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ क्षेत्रों में गर्मी के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में रातें भी गर्म और बेचैन करने वाली हो सकती हैं.

मछुआरों के लिए चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिणी भागों में 35 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. विभाग ने मछुआरों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी है.

English Summary: IMD Heavy rain alert in 6 states know today weather update
Published on: 07 April 2025, 06:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now