Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 December, 2024 10:59 AM IST
देश के इन 5 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Weather Forecast: भारत के पहाड़ी इलाकों में सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट!

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आज रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में विभिन्न राज्यों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

घना कोहरा और पाला पड़ने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है. आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश भागों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती भागों, श्रीलंका तट और उत्तरी तमिलनाडु तटों पर 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है.

अगले 7 दिनों का मौसम

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 11-13 और 16 दिसंबर को भारी वर्षा के साथ 11-12 दिसंबर को बहुत भारी वर्षा हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 11-12 दिसंबर को भारी वर्षा संभावित है. केरल और माहे में 12, 13 और 16 दिसंबर को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12-13 दिसंबर को और तटीय कर्नाटक में 13 दिसंबर को भारी वर्षा हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 दिसंबर को भारी वर्षा का अनुमान है. इन क्षेत्रों में 11-14 दिसंबर के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है.

English Summary: imd heavy rain alert in 5 states today know weather forcast next 5 days
Published on: 11 December 2024, 11:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now