Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 October, 2024 6:07 PM IST
देश के इन 4 राज्यों में आज जमकर होगी बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj ke Mausam Ka haal: देश से लगभग मानसून अपने डीएक्टिवेट मोड में आ ही गया है, लेकिन अब भी कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं कुछ राज्यों में अक्टूबर की शुरूआत होने के बाद भी गर्मी से लोगों की हालात खराब है. मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज का मौसम कैसा रहने वाला है?

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. 2 और 3 अक्टूबर को पूर्वोत्तर क्षेत्र में छिटपुट भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने 2 से 5 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट से लेकर भारी वर्षा की संभावना जताई है. इस सप्ताह के दौरान असम, मेघालय और 2 से 6 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल  और तटीय कर्नाटक में छिटपुट से लेकर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और 2 से 3 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में कोई महत्वपूर्ण वर्षा होने की संभावना नहीं है.

English Summary: imd heavy rain alert in 4 states 2 october ka mausam update
Published on: 01 October 2024, 06:09 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now