Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 15 October, 2024 6:12 PM IST
देश के इन 5 राज्यों में आज अत्याधिक भारी बारिश का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: भारत के विभिन्न राज्यों में कई दिनों से हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है और कुछ शहरों में अभी भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और गोवा के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में जानें, आज का मौसम कैसा रहने वाला है?

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान केरल, माहे और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान लक्षद्वीप, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

विभाग के अनुसार, 16 से 17 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 16 से 17 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 16 से 18 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक और 16 से 17 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है.

पश्चिम भारत

आईएमडी के अनुसार, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर पश्चिम भारत के शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. विभाग ने 17 से 21 अक्टूबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार, 16 और 17 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में कोई महत्वपूर्ण वर्षा होने की संभावना नहीं है.

इन राज्यों गरज के साथ बारिश

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज और बारिश की संभावना है.

English Summary: imd extremely heavy rain alert in these 5 states read latest weather update
Published on: 15 October 2024, 06:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now