Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 December, 2024 6:06 PM IST
नए साल के पहले दिन इन राज्यों में घने कोहरे और ठंड का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

New Year Weather Update: नए साल के पहले दिन भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज सर्द रहने वाला है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है. दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और  मणिपुर समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घना कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन में ठंड की स्थिति रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में पाला पड़ सकता है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र तथा उससे सटे मालदीव क्षेत्र, श्रीलंका तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में तेज़ हवा (35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति तथा 55 किमी प्रति घंटे की हवा) चलने की संभावना है. आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.

अगले 5 दिन बारिश का पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार, 2 से 3 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश/बर्फबारी और 4 से 6 जनवरी तक क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश/बर्फबारी की संभावना है. 5 जनवरी 2025 को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 4 से 6 जनवरी 2025 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है.

English Summary: imd dense fog and cold alert in these states new year day weather report
Published on: 31 December 2024, 06:10 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now