Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 December, 2024 6:25 PM IST
अगले 48 घंटों के दौरान इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IMD Weather Forecast: भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इसके अलावा, देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और घना कोहरा लोगों के लिए कई तरह की परेशानियों खड़ी कर रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घना कोहरा और ठंडी हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद के कुछ स्थानों पर ठंडी हवाएं चल सकती है. आईएमडी ने आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर ज़मीनी पाला पड़ने की संभावना जताई है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. ऐसे में आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.

अगले 3 दिनों का मौसम

शीत लहर की चेतावनी:  22 से 23 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है.

घने कोहरे की चेतावनी: 24 और 25 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में देर रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 22 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, 22 से 23 दिसंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और 22-25 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय में घना कोहरा छाया रह सकता है.

जमीनी पाले की चेतावनी: 22 से 25 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में और 22 दिसंबर को उत्तराखंड में ज़मीनी पाले पड़ने की संभावना है.

English Summary: imd dense fog alert in these states next 48 hours read latest weather report
Published on: 21 December 2024, 06:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now