Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 January, 2025 5:56 PM IST
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए बड़ी समस्याएं बन रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश और असम में बारिश हो सकती है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घने कोहरे की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है.

बारिश और ठंडी हवाओं का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति की संभावना है.

बारिश और बिजली की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, 24 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं लक्षद्वीप के विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

English Summary: imd dense fog alert in these states next 24 hours read weather news
Published on: 23 January 2025, 06:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now