Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 January, 2025 10:59 AM IST
अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IMD Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इसके अलावा, कुछ राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घना कोहरा और ठंडी हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन में ठंड से लेकर बहुत ठंड वाले दिन की स्थिति रहने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन में ठंड वाले दिन की स्थिति रहने की संभावना है. आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना जताई है.

तेज हवाओं का पूर्वानुमान

भारत मौसम विभाग के अनुसार, आज मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और मालदीव क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ दक्षिणी भागों में तेज़ हवा (35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है. विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.

अगले 4 दिन का मौसम?

मौसम विभाग ने 3 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश/बर्फबारी और 4 से 6 जनवरी तक क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश/बर्फबारी की संभावना जताई है. 5 जनवरी 2025 को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, 4 से 6 जनवरी 2025 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है.

English Summary: Imd dense fog alert in these states next 24 hours read latest weather report
Published on: 02 January 2025, 11:02 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now