जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 January, 2025 10:40 AM IST
देश के इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट (Picture Credit - Mohit Naagar)

IMD Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में लगातार भारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं, कुछ राज्यों में बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों के लिए बड़ी परेशानियों बनकर सामने आ रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, मेघालय और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है.

तेह हवाएं चलने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है.

अगले 5 कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के अनुसार, 18 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 16 जनवरी को जम्मू कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा, 16 जनवरी को उत्तराखंड, 16 से 17 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है. इसके प्रभाव में, 18 से 20 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की गतिविधि की संभावना है.

English Summary: imd dense fog alert in these states know next 5 days weather forecast
Published on: 15 January 2025, 10:44 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now