Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 16 December, 2024 10:45 AM IST
देश के इन 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की शुरूआत होने के बाद से मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार और पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

आइये कृषि जागरण के इस आर्किटल में जानें, आज का मौसम कैसे रहने वाला है?

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है. जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है. आईएमडी ने मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज पूरा दिन ठंडा रहने की संभावना जताई है. 

तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों से सटे मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में 35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. पश्चिम मध्य अरब सागर से सटे सोमालिया तट के साथ-साथ हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है.

अगले दिनों का मौसम

  • तमिलनाडु: 17 और 18 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 19 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 
  • केरल: 18 और 19 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा: 17 से 19 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • 17 से 19 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
English Summary: imd dense fog alert in 9 states today weather forecast next 3 days
Published on: 16 December 2024, 10:50 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now