Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 October, 2019 11:07 AM IST

मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है पर मानसून है कि अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है.  गत दिनों भी झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम के मिजजाज के वजह से किसान भी परेशान है. नतीजतन रबी की प्रमुख फसलों की बुवाई में देरी हो रही है. हालांकि, कुछ किसान ऐसे है जो रबी की प्रमुख फसल की बुवाई कर चुके है. जिन किसानों ने बुवाई कर ली है उनकी फसल हल्की बारिश की कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा. आने वाले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते है आगामी 24 घंटों के दौरान होने वाली मौसमी गतिविधियों के बारे में –

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

पूर्वी मध्य अरब सागर के हिस्सों  पर एक अच्छी तरह से चिन्हित कम  दबाव  का क्षेत्र बना हुआ है. दूसरा, चिन्हित निम्न दवाब क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर विकसित है. इस मौसम प्रणाली से होते हुए दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है. इसके अलावा, गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा व बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव  क्षेत्र होते हुए दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैल गयी है.एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य असम के हिस्सों पर मौजूद है.इसके साथ ही पाकिस्तान के मध्य हिस्सों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है.

आने वाले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसमी गतिविधियां

आने वाले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है.इसके साथ ही, केरल, आंतरिक तमिलनाडु सहित बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं.जबकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

English Summary: Heavy rain likely today in these 5 states of the country including Jharkhand!
Published on: 25 October 2019, 11:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now