Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 June, 2022 10:20 AM IST
हीटवेव की वापसी (Return of heatwave)

जून की शुरुआत में मानसून के आगमन ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों को निजात दी थी. लेकिन वहीं अब जून का आधा महीना भी नहीं बिता है गर्मी ने अपना रुख फिर से दिखाना शुरु कर दिया है.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी है, तो कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां जारी हैं.

दिल्ली में आज का तापमान (Delhi temperature today)

मौसम विभाग के अनुसार, आज से 17 जून तक गर्मी में थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है. अगर हम तापमान की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. IMD का यह भी कहना है कि, आज दिल्ली के कई हिस्सों में हल्के बादल भी छाए रहने की आशंका जताई जा रही है. यह भी बताया जा रहा है कि, 13 से 14 जून 2022 के बीच दिल्ली व इसके आस-पास सटे इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है और फिर 15 जून को गरज के साथ दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

भारत के राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा तो वहीं कुछ राज्यों जैसे कि- दक्षिण-पश्चिम, मध्य अरब सागर, पूर्व गोवा, कोंकण, कर्नाटक के कई इलाकों में मानसून धीरे से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि इन राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ें : गर्मी का प्रकोप है जारी, मौसम विभाग ने बताया इस दिन होगी बारिश

IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान हवाएं लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती है. वहीं अगर तापमान की बात करें तो आज अहमदाबाद, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, मुंबई, लखनऊ, गाजियाबाद और पटना में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

हीटवेव की वापसी (Return of heatwave)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भारत के कई राज्यों में हीटवेव (heatwave) की वापसी हो सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट भी जारी कर दिया है.

English Summary: heatwave will return in many states
Published on: 12 June 2022, 10:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now