Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 February, 2019 12:36 PM IST

फरवरी की शुरुआत हो गई है. अब ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तरभारत के कई राज्यों में वर्तमान तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है और मुंबई जैसे राज्य में तापमान 22 डिग्री तक पहुँच गया है. कई राज्यों में घने बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 -5 दिन तक तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है. जिससे 6 -7 फरवरी तक बारिश होने की भी संभावना बन रही है. शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों में भी भारी बर्फभारी हो सकती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश की पूरी संभावना है. आगरा में 3.5  डिग्री पारे के साथ सबसे ठंडा स्थान बन गया है.

रात की ठंड ने कमरों में लोगों को हीटर के सामने बैठने पर मजबूर कर दिया. जिस वजह से नौकरी पेशा लोग और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है. बारिश की वजह से और ज्यादा ठण्ड बढ़ने की संभावना लग रही है. इस बार कोहरा कम है पर शीत लहर की वजह से ठंड ज्यादा है.

English Summary: February forecast
Published on: 01 February 2019, 12:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now