Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 April, 2020 12:11 PM IST

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के मिजाज में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है. जिसके चलते किसानों को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार,  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बारिश आने की उम्मीद है जबकि उत्तराखंड के आस -पास के इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. अगर बात करें, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश कि तो वहां के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने या गर्जना के साथ हल्की बौछारें गिरने के आसार है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कई जगहों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून बारिश जारी रहने की संभावना है.

अगर बात करें, आने वाले 24 घंटों कि तो दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, केरल के साथ आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य हिस्सों  में दिन के समय  तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है. पूर्वोत्तर भारत में  बारिश बढ़ने की संभावना है कई जगहों पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर बना हुआ है. इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर है. एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश पर है. इस चक्रवाती सिस्टम से तमिलनाडु तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश पर दिखाई दे रहा है.

आने वाले 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

आने वाले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर जबकि उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने या गर्जना के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ प्री-मॉनसून बारिश जारी रहेगी. दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, केरल के साथ-साथ आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है. देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है.

English Summary: Dusty thunderstorms and thunder showers are likely to fall in these parts of the country.
Published on: 11 April 2020, 12:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now