Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 September, 2023 5:01 PM IST
Rising temperature in Delhi

Delhi Weather Update: दिल्ली में मॉनसून तो नहीं लौटा लेकिन भीषण गर्मी जरूर लौट आई है. इससे दिल्ली वासियों को गर्मी का समाना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन तापमान 40 डिग्री के पार हो गया. ऐसे में आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. दिल्ली का तापमान अगले चार दिनों तक 36 से 38 डिग्री के बीच रहेगा.

उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Weather Update)

यूपी में एक फिर से मॉनसून लौट रहा है जिससे मौसम ने करवट बदल ली है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं 7 से  9 सितंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में जारी रहेगी तपिश, जानें क्या है शहर का हाल

मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Update)

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है. जिससे बारिश का सिलसिला जारी हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 19 सिंतबर तक मॉनसून एक्टिव रह सकता है. वहीं 2 संभागों और 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. 6 से 8 सिंतबर तक मध्य प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं.

बिहार का मौसम(Bihar Weather Update)

बिहार की राजधानी पटना के 23 जिलों में बारिश हुई है. इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. कई शहरों में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट देखी गई है. पटना में दो दिनों से लगातार बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया  और लोगों को गर्मी से राहत मिली है.मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के पटना के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

English Summary: Delhi Weather Update Today: Rising temperature in Delhi
Published on: 05 September 2023, 05:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now