Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 17 May, 2020 12:13 PM IST

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है कि खतरनाक चक्रवाती तूफान 'अम्फन' जल्द दस्तक ही देने  वाला  है. इस समय देश के ज्यादातर उत्‍तरी राज्‍यों में गर्मी जोर पकड़ रही है तो कहीं बारिश के आसार बन रहे है. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो जल्द ही एक बड़े तूफान का रूप ले सकता है. अगले 24 घंटों की बात करें तो केरल, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश हो सकती हैं. इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा पहाड़ी और उत्तर पश्चिम के मैदानी क्षेत्रों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, राजस्थान में धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन बना हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान यह एक चक्रवात में बदल जाएगा और बंगाल की खाड़ी और अंडमान समुद्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के लिए स्थितियाँ अनुकूल बन सकती हैं. पूर्वी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक अन्य चक्रवाती सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों के आसपास बना हुआ है .पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी असम तक एक ट्रफ रेखा बनी है. मालदीव क्षेत्र के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ मध्यम बौछारें दर्ज की गईं. शेष पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई.उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश दर्ज की गई. विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज़ बौछारें दर्ज की गईं.आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हुई है आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई, तटीय ओडिशा और राजस्थान में भी कुछ जगहों पर वर्षा हुई है.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी छिटपुट बारिश संभव है.दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है.उत्तर भारत की पहाड़ियों और उत्तर पश्चिम के मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा. राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है.लक्षद्वीप में भारी बारिश संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में समुद्र में हलचल काफी अधिक होगी.

English Summary: Cyclone Alert: 'Amphan' storm will knock in these parts of the country with dust storm and rain
Published on: 17 May 2020, 12:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now