Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 November, 2021 10:19 AM IST
Weather

नवंबर माह की शुरुआत हो गई है, पर मौसम (Weather) में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने इस साल ज्यादातर राज्यों में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है. विभाग का कहना है कि  लीना तूफान के प्रभाव की वजह से दिवाली के बाद ठंड बढ़ सकती है.

इसके अलावा बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. अगर बात करें उत्तरप्रदेश कि तो अब धीरे-धीरे ठंड में इजाफा हो रहा है. इसके अलावा केरल में अभी भी बारिश का असर कम नहीं हुआ है आये दिन हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही है.

अभी भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में आइये निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक जानते हैं, आगामी 24 घंटों के मौसम का पूर्वानुमान-

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

निम्न दबाव का क्षेत्र इस समय तमिलनाडु तट से दूर श्रीलंका के ऊपर बना हुआ है और अगले 3-4 दिनों में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. 

1 नवंबर के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है.

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल के साथ तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अच्छी बारिश की उम्मीद है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है.

ऐसी ही मौसम सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़ें रहें हमारे कृषि जागरण हिंदी पोर्टल के साथ...

English Summary: Cold will increase after Diwali, know the weather condition of your state
Published on: 01 November 2021, 10:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now