Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 31 August, 2020 7:20 AM IST

मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. असम, मेघालय में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है. अगर बात करें राजधानी दिल्ली कि तो वहां भी मानसून सक्रिय हैं. इसलिए जल्द ही दिल्ली के आसपास के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 1 सितंबर के बाद से ज्यादातर राज्यों में  मौसम में बदलाव होने वाला है. जिस वजह से बरसात में कमी आ सकती है. ऐसे में आइए निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार जानते हैं आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान-

देशभर में बने मौसमी सिस्टम

गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ते हुए अब पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे राजस्थान पर पहुँच गया है। इसके साथ में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र 7.6 किमी पर बना हुआ है. इस निम्न दबाव के ख्सेतरा गुजरात के कच्छ कहसेत्र तक बनी हुई है. मॉनसून की अक्षीय रेखा बीकानेर और निम्न दबाव के क्षेत्र से होते हुए झाँसी, जमशेदपुर, बालासोर और बंगाल की खाड़ी में बनी हुई है. तमिलनाडु के तटीय भागों से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ बनी हुई है. हालांकि यह बहुत सशक्त नहीं है.

ये खबर भी पढ़े: Weather Alert : आज भारी बारिश का अलर्ट, हुआ करोड़ों का नुकसान !

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इन भागों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा के भी आसार हैं.कोंकण और गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के सात्थ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. शेष पूर्वोत्तर भारत, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है. पश्चिम बंगाल, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं.

English Summary: All India Latest Weather News: alert issued in these states, including Rajasthan, Gujarat, there will be a huge change in the weather
Published on: 31 August 2020, 07:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now