Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 March, 2023 4:00 PM IST
इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ अब कर रहे 2.5 लाख रुपए किलो वाले आम की खेती

किसानों के साथ-साथ अब देश के युवा भी कृषि को अपना रहे हैं. जहां पहले केवल पारंपरिक खेती की जाती थी, वहीं अब देश के किसान और युवा आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती में नया मुकाम हासिल कर रहे हैं. कृषि में बढ़ती रूचि को देख लोग अपनी लाखों-करोड़ों की नौकरी को त्याग कर खेती को अपना रहे हैं. आज हम इस लेख में एक ऐसे ही युवा की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ खेती में एक नया मुकाम हासिल किया है.

कंप्यूटर इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ खेती को अपनाया

कटिहार के रहने वाले प्रशांत चौधरी इन दिनों अपने जिले में खूब चर्चित हो रहे हैं. बता दें कि उन्होंने एमआईटी की डिग्री प्राप्त की जिसके बाद एक अच्छी नौकरी भी करने लगे. मगर खेती के प्रति उनकी दिलचस्पी ने उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया, जिसके बाद वह गांव आए और 15 एकड़ की जमीन में जैविक तरीके से बागवानी करनी शुरू कर दी.

प्रशांत चौधरी इन फलों की करते हैं खेती

प्रशांत चौधरी ने अपने बाग में संतरा, आम, काली मिर्च, काली हल्दी, चंदन, पपीता, सेब, अमरूद, नींबू, इलायची, अगर वुड, कॉफी और चंदन के पेड़ लगाए हैं. इनके बाग में आम का पेड़ बड़ा ही खास है, अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें खास क्या? बता दें कि प्रशांत चौधरी के बाग में मियाजाकी नामक आम का पौधा लगा हुआ है. मियाजाकी आम जापान की आम की किस्म है, इसे जापान के शहर मियाजाकी में उगाया जाता है, जिस वजह से इसका नाम भी मियाजाकी आम रखा गया है. आम की इस किस्म की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 से 2.5 लाख रुपए किलो है. मियाजाकी आम में कई लाभकारी गुण मौजूद होते हैं, साथ ही इसकी खेती अधिक वर्षा वाले क्षेत्र और अधिक धूप में की जाती है.

48 डिग्री तापमान में सेब की खेती

यूं तो सेब की उन्नत खेती के लिए ठंडी जलवायु वाला क्षेत्र जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को उन्नत माना जाता है. लेकिन अब इसकी खेती बिहार के तापमान में भी संभव हो रही है. सेब की अन्ना किस्म गर्म जलवायु वाले क्षेत्र के लिए बहुत ही उपयोगी मानी गई है. इसी किस्म को प्रशांत चौधरी अपने खेतों में लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः  इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की खेती आज कमा रहे हैं लाखों

प्रशांत अपने जिले के किसानों के लिए एक मिसाल के तौर पर काम कर रहे हैं. उनसे प्रेरित होकर अन्य लोग भी खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं.

English Summary: Prashant Chaudhary Quit engineering job and adopted horticulture, cultivating mangoes worth Rs 2 lakh per kg
Published on: 13 March 2023, 01:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now