Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 January, 2019 3:31 PM IST

दिल्ली के दरियापुर कलां गांव के प्रगतिशील किसान सत्यवान ने कृषि क्षेत्र में ऐसी इबारत लिखी है जो दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गयी हैं. दरअसल प्रगतिशील किसान सत्यवान जैविक विधि से प्याज और मटर की उन्नत खेती कर रहें है. जिसमें उनकों अच्छा मुनाफा हो रहा है. सत्यवान के खेती करने के तरीके से आसपास के किसान भी अब उनसे प्रभावित होकर उसी विधि से खेती कर रहे हैं और भारी मुनाफा कमा रहें है. एक तरह से यह कहें कि सत्यवान आसपास के किसानों के लिए मिसाल बन गए है.

यह भी पढ़ें - गांव ने ढूंढा इस खेती में अपना भविष्य

गौरतलब है कि सत्यवान जी प्याज की खेती के लिए प्याज की नर्सरी स्वयं तैयार करते हैं. इसके लिए प्याज के बीज भी वो स्वयं तैयार करते है. प्याज की नर्सरी के लिए वो बेड मेकर मशीन का इस्तेमाल करते हैं. सत्यवान जी के मुताबिक वो पहले परंपरागत तरीके से 'प्याज की नर्सरी' तैयार करते थे जो अच्छी तरह से तैयार नहीं हो पाता था. जिस वजह से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ता था. लेकिन वो आगे चलकर रासायनिक खेती का त्याग कर जैविक विधि अपनाने के साथ ही आधुनिक यंत्रों को अपनाकर आधुनिक तरीके से प्याज की नर्सरी तैयार करने लगे जिसमें उन्हें फायदा होने लगा. बताते चले की वर्तमान में सत्यवान प्याज की नर्सरी से भी अच्छा मुनाफा कमा रहे है. वो प्याज की नर्सरी को औसतन 100 किलों की दर से अन्य किसानों को बेचते है.

यह भी पढ़ें - हॉलैंड के फूल ने तीन महीने में दी तीन लाख की आमदनी

अगर मटर की खेती के बारे में बात करें तो सत्यवान जी मटर की खेती वर्तमान समय में जिस विधि का बोलबाला है यानि रासायनिक विधि, उस विधि को त्यागकर जैविक विधि से कर रहे है. उनके मुताबिक जैविक विधि से उपज भी रासायनिक विधि की अपेक्षा ज्यादा अच्छी हो रही है. मटर और प्याज की सिंचाई के लिए उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर विधि को अपना रखा है ताकि उचित मात्रा में मटर के हर एक पौधे तक पानी पहुंच सके. सत्यवान के मुताबिक परंपरागत तरीके से सिंचाई न करके ड्रिप और स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मटर को पाले से आसानी से बचाया जा सकता है और मटर की अच्छी पैदावार की जा सकती है. फ़िलहाल सत्यवान 2 एकड़ मटर की खेती कर रहे है. सत्यवान के मुताबिक 1 एकड़ में औसतन 18-20 किलो बीज मटर लग जाता है जिसकी बाजार में कीमत 200-220 रुपये होती है.

English Summary: Peas and onion cultivation by Organic farming
Published on: 22 January 2019, 03:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now