Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 25 July, 2023 5:10 PM IST
किसान तरसेम सिंह

सफलता की कहानी: पंजाब राज्य के जालंधर जिले में एक काहलवां गाँव हैयहां के एक किसान तरसेम सिंह ने अपनी मेहनत से साबित करके दिखाया है कि सब्जियों और बागवनी के माध्यम से अपनी किस्मत बदली जा सकती है. ऐसे में हम आपको इस किसान के बारे में बताएंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि कैसे इस आधुनिक युग में कम खेत से सब्जियों की खेती और बागवानी की जा सकती है.

बता देंकिसान तरसेम सिंह पिछले कई सालों से सब्जियों और फलों की सफलतापूर्वक खेती कर रहे हैं. वह हर साल अपने खेतों में मौसमी सब्जियों की खेती करते हैं जिसमें वह मुख्य रूप से तोरीभिंडीसागधनियापालकआलू आदि शामिल है. तरसेम सिंह अपनी सब्जी की खेती में किसी भी प्रकार के कीटनाशक का उपयोग नहीं करते हैं. वह केवल स्थानीय खाद और किसानों से प्राप्त खाद का उपयोग करते हैं. वह खेती का सब काम खुद से ही करते हैंजिससे उनका खेती का खर्च भी कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें: पारंपरिक खेती छोड़ शुरू की शिमला मिर्च की खेती, हो रही लाखों की कमाई

किसान तरसेम सिंह सब्जी की खेती के अलावा बागवानी भी करते हैं. उन्होंने अपने खेतों में आम, लीची, आलू-बुखारा और नींबू के पेड़ लगाए हैं, जिनसे उन्हें हर साल मौसमी फल मिलते हैं. ये फल उनकी आय को और बढ़ा देते हैं.

तरसेम बताते हैं कि वह कादी शहर में अपनी सब्जियों और फलों को खुद बेचते हैं. उनका कहना है कि आज कल की खेती पूरी तरह से रासायनिक उर्वरको पर निर्भर हो गई है. लोग इससे बचने के उपाय खोज रहे हैं. ऐसे में उनकी सब्जियां जैविक तरीके से उगाई गई हैं, जिसे लोग ज्यादा दाम भी देकर खरीद रहे हैं. तरसेम सिंह किसान प्रशिक्षण शिविरों, किसान मेलों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान भी अपनी उपज को अच्छे मूल्य पर बेचते हैं.

किसान तरसेम सिंह ने छोटे किसानों से कहा है कि सब्जी और फल का उत्पादन उनके लिए एक बेहतर विकल्प है. छोटे किसानों को कम जमीन से अधिक आय प्राप्त करने के लिए सब्जी और बागवानी को जरुर अपनाना चाहिए.

English Summary: Farmer Tarsem changed his fortune by doing organic farming in less land
Published on: 25 July 2023, 05:15 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now