Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 21 April, 2023 2:41 PM IST

Successful farmer: महाराष्ट्र के नागौर में रहने वाले एक किसान ने ऐसा कर दिखाया जिसकी लोगों को उम्मीद भी नहीं थी. कहते हैं अगर आप में काम करने का जज्बा है तो आप कुछ भी कर सकते हैं. ऐसे ही किसान हरिप्रसाद ने अपने खेत में अनार और बेर की खेती की और आज वह अपने जिले के लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है. वह जैविक तरीके की खेती को अपना रहे हैं. किसान हरि प्रसाद का कहना है कि इस उद्यान से उन्हें साल भर में दो से तीन लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है. वह अपने खेतों में अनार और बेर की खेती के अलावा बागवानी का भी काम करते हैं.

हरिप्रसाद पिछले आठ सालों से इस काम में लगे हुए हैं. वह बताते हैं कि उन्होंने जिले के कृषि विभाग से इसके बारे में जानकारी हासिल की और मिट्टी की जांच भी कराई. काफी जांच और पड़ताल के बाद उनको अनार और बेर की खेती की पैदावार के बारे में जानकारी हासिल हुई और फिर उन्होंने अपने परिवार की मदद से इसकी खेती शुरु की. हरिप्रसाद के उद्यान में अनार और बेर के अलावा चीकू और अमरुद की भी पैदावार की जाती है. इसमें अनार के 400 पौधेचीकू के 60बैर के 50 पौधे लगाए गए हैं.

हरिप्रसाद इन पौधों की सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. वह ड्रिप और स्प्रिक्लर प्रणाली के जरिए इन पौधों की सिंचाई करते हैंइससे पानी की बचत भी हो जाती है और पौधों को सही मात्रा में पानी भी मिल जाता है. पौधों के विकास के लिए गाय और भैंस के गोबर की खाद का इस्तेमाल किया जाता है. पौधों को कीटों से बचाने के लिए वह समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करते रहते हैं. इसके लिए वह पास कृषि विज्ञान केंद्र से कीटनाशक की खरीदारी करते हैं.

ये भी पढ़ें: Micro Irrigation System से सिंचाई करने पर होगी पानी की बचत, यूपी सरकार नाबार्ड से लेगी ऋण

हरिप्रसाद के इस कदम से इलाके के आस-पास के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं. उनके इस कदम से गांव के लोगों को रोजगार मिल रहा है और लोग भी अब आधुनिक तरीके से खेती करने की ओर बढ़ रहे हैं.

English Summary: Farmer earning lakh from farming of pomegranate and plum
Published on: 21 April 2023, 02:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now