Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 18 June, 2018 12:00 AM IST
Success story

यह कहानी मजदूर से लखपति बनने वाले किसान की है.आपने सीख देने वाली अनगिनत कहानियां पढ़ी होंगी. लेकिन इन किसान की कहानी जोरदार है. पहले पचास रुपए की दिहाड़ी करने वाले झारखंड के गंसू महतो आज सालाना पचास लाख रुपए कमा रहे हैं. बंजर भूमि पर खेती की शुरुआत करने वाले महतो ने मात्र दो साल के दौरान खेती में मिसाल पेश की है. आज उनका परिवार भी उनका खेती में पूरा सहयोग करता है.

राज्य के सदमा के गांव के किसान महतो पहले साइकिल चलाकर मजदूरी करने के लिए मजबूर थे. लेकिन छत्तीसगढ़ में किसानी के कुछ गुर सीखने के बाद महतो ने दो साल के भीतर ही सब्जी एवं फूलों की खेती से लाखों की कमाई कर रिकार्ड कायम कर रखा है.

उन्होंने न केवल आमदनी हासिल की बल्कि अपनी खेती योग्य जमीन के रकबे में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी कर ली है. आज वह नौ एकड़ भूमि पर खेती करते हैं. इस दौरान वह जरबेरा की खेती से साल में लगभग 35 लाख रुपए कमाते हैं. साथ ही सब्जी की खेती से 15 लाख रुपए तक कमाई करते हैं.

झारखंड में उनकी खेती का बोलबाला कुछ यूं हो गया है कि लोग दूर-दूर से उनसे प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. उनकी खेती की खासियत है कि वह स्प्रिंकलर विधि से पौधों की सिंचाई करते हैं जिसके लिए सरकार द्वारा 90 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है.

उनका मानना है कि समय पर पौधों की सिंचाई करनी चाहिए. स्प्रिंकलर विधि से पानी की बचत होने के साथ ही खर-पतवारों पर नियंत्रण होता है. तो वहीं महतो खेती में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं करते हैं.  

English Summary: farmer earn 50 lacs each year
Published on: 18 June 2018, 04:31 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now