‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 January, 2023 10:45 AM IST
सब्जियों की खेती से लाखों की कमाई

हमारे देश की आधी से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर है. ऐसे में भारत सरकार भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिसमें राज्य सरकारें भी मिलकर किसानों के विकास के लिए काम कर रही हैं. सरकार पारंपरिक खेती के अलावा कैश क्रॉप जैसी खेती के लिए भी किसानों को विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रोत्साहित कर रही है. जो उनके आर्थिक विकास में भी सहायक हो. इसी कड़ी में हरियाणा के बागवानी विभाग की मदद से फरीदाबाद के रहने वाले किसान सूरज सिंह परंपरागत खेती छोड़कर अब विभिन्न प्रकार की सब्जियों जैसे कि गोभी, आलू, नींबू, पत्तगोभी आदि की खेती कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं.

सब्जियों से हो रही साल भर कमाई

सूरज सिंह ने बताया कि हरियाणा के बागवानी विभाग की मदद से सब्जियों की खेती शुरू की. बागवानी विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर सब्जियों के बार में तमाम जानकारियां मिलती रहती थी. उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग के लोग उनके घर आकर खेतों और सब्जियों के बारे में जानकारयां देते थे और सरकार के द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में भी उन्हें बताते थे.

आर्थिक लाभ

बागवानी विभाग की मदद के बाद उन्होंने गेहूं और चावल की खेती छोड़ सब्जियों की खेती शुरु की.  सब्जियों की खेती से उनके घर की आर्थिक समस्याएं भी धीरे-धीरे सुधरने लगी. बागवानी विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, सूरज  पहले जब धान और गेहूं की खेती करते थे तो छमाही पैसा मिलता था. इसमें पहला बैसाख में और दूसरा बरसात के मौसम में ही कमाई होती थी, लेकिन सब्जियों की खेती से अब वह पूरे वर्ण कमाई कर रहे हैं. सब्जियों की खेती से उनके घर की आर्थिक समस्याएं भी सुलझने लगी हैं.

ये भी पढ़ेंः पढ़ाई छोड़ बेटियों ने शुरू की खेती, अब कमा रही लाखों रूपए, यहां जानें पूरी जानकारी

किसानों की सुझाव

सूरज सिंह ने कहा कि किसानों को अब पारंपरिक खेती को छोड़कर विविधिकरण खेती को अपनाना चाहिए. किसानों को आलू, गोभी, नीबूं और बैंगन की खेती करनी चाहिए. पारंपरिक खेती के साथ-साथ दूसरे फसलों और सब्जियों की खेती भी करनी चाहिए. उन्होंने किसान भाइयों को सलाह दी कि अपने उत्पाद की ग्रेडिंग, तोराई, छंटाई और पैकिंग करके आप फसल की बिक्री अच्छे दाम पर कर सकते हैं. इसके जरिए आपकी कमाई तीन से चार गुनी तक हो सकती है.

English Summary: Farmer began growing vegetable and earning lakhs rupees
Published on: 14 January 2023, 10:52 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now