Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 April, 2018 12:00 AM IST
Sugarcane

उत्तर प्रदेश को चीनी का कटोरा कहा जाता है. इसका कारण यह है कि यहां गन्ने की खेती के लिए किसानों में एक अलग जज्बा है. कुछ इसी प्रकार जिला लखीमपुर खीरी के किसान अचल मिश्रा ने प्रदेश स्तर पर अधिक उत्पादन कर प्रथम पुरुस्कार हासिल किया है.

गौरतलब है कि इससे पहले इन्होंने जिला स्तर पर प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया था. लेकिन इस दौरान प्रदेश स्तर पर नामित किए जाने बाद प्रति हैक्टेयर 3296 क्विंटल की उपज प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर वह अव्वल रहे, यानिकि उन्होंने एक एकड़ से 1318.4 क्विंटल गन्ने की उपज प्राप्त की.

इस बीच अचल ने गन्ने की 0238 किस्म की बुवाई की थी. यह पुरुस्कार उन्हें गन्ना की पौध खेती के लिए मिला है. ज्ञात हो कि इस दौरान उन्हें 50 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा.

अचल भीरा के रहने वाले हैं. वह कई बार गन्ना की खेती (Sugarcane Farming) के लिए सर्वाधिक उत्पादन की श्रेणी में नामित किए जा चुके हैं. इस बार फिर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया है.

तो वहीं प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी का मानना है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत गन्ना किसानों को प्रेरित करने के लिए यह पुरुस्कार देने की योजना बनाई गई थी. जिससे किसानों को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके.

English Summary: Achal Story
Published on: 23 April 2018, 01:01 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now