Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 February, 2019 3:53 PM IST

गोबर का नाम सुनते ही अक्सर लोग मुंह टेढ़ा कर लेते हैं. लोग इसे बेकार की चीज़ समझते हैं परंतु इसका इस्तेमाल कई तरह के कार्य करने में किया जाता है. जैसे खाना पकाना,  ईंधन आदि. अब लोगों ने तो गोबर से कमाई करने का साधन भी ढूंढ लिया हैं. जी हाँ, सही सुना आपने आज हम आपको गोबर से कमाई  करने का तरीका बताएंगे, जिससे आप कमाई कर लाखों रुपयों कमा सकेंगे. लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले खादी ग्रामोद्योग(केवीआईसी) की एक यूनिट KNHPI ने गाय के गोबर से पेपर  बनाने का काम शुरू कर दिया है. अब इस प्लांट को पूरे देश में लगाने की योजना बनाई जा रही है.

गोबर का बढ़ता कारोबार

आप चाहे तो अपनी पेपर फैक्ट्री भी शुरू कर सकते है. इस कारोबार को 15 लाख खर्च आता है. इसके लिए आपके पास थोड़ी जमीन होनी चाहिए. जहां आप पेपर मशीन लगवा सके. मशीन करीब 11 -12 लाख की आती है.

पेपर फैक्ट्री लगाकर आप एक महीने में 1 लाख पेपर बैग बना सकते है. जिससे आपका अच्छा मुनाफा होगा क्योंकि सरकार द्वारा पॉली बैग बंद होने के बाद मार्केट में पेपर बैग की डिमांड बढ़ती जारी है. क्योंकि सब्ज़ियों, फल आदि रखने के लिए लोगों को बैग की जरूरत पड़ती है. जिस कारण इनकी मांग बाज़ारों में खूब बढ़ गई है. जिस वजह से यह धड़ल्ले से बिक रही हैं और पेपर फैक्ट्री इससे खूब मुनाफा कमा रही है.

कंपनियां किसानों से 5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदती हैं. एक जानवर से दिन का 10 -12  किलोग्राम गोबर प्राप्त हो जाता है. जिससे आप अपनी गाय, भैंस(पशु) से एक दिन में आराम से 50 रुपये कमा सकते हैं और अपनी फैक्ट्री खोल कर अधिक मुनाफा भी कमा सकते है.  

English Summary: how to start bussines from cow dung
Published on: 18 February 2019, 03:58 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now